Reorganisation of Article 370

28 August 2019

Shri. Arun Kumar

(RSS Coordinator with BJP)

अरुण कुमार जी - संक्षिप्त परिचय

श्री अरुण कुमार जी का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। वह व्यवसाय से एक इंजीनियर हैं| सामाजिक क्षेत्र में उनका कार्य तब प्रारंभ हुआ जब 1983 में वह दिल्ली में आरएसएस में समिलित हुए। वह दिल्ली राज्य तथा केन्द्रीय कार्यकारणी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। हरयाणा में सह प्रांत प्रचारक रहने के पश्चात वे जम्मू कश्मीर राज्य के ७ साल तक प्रांत प्रचारक रहे। वर्तमान में वे आरएसएस में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

जम्मू-कश्मीर के प्रान्त प्रचारक के रूप में उन्हूने राज्य के विभिन आयामू का गहन अध्यन किया| जम्मू कश्मीर का शायद ही कोई पहलु, क्षेत्र या विषय होगा चाहे वे राजनीतिक, सामाजिक, सामरिक या ऐतिहासिक विषय हो, जिन का उन्होंने गहन अध्यन न किया हो| ये कहना उचित होगा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर को सूक्ष्म दृष्टि से अनुसरण किया है| इस प्रयास में वह जम्मू कश्मीर के सभी भागों के भूगोल तथा सामाजिक ताने बाने से पूर्णतः परिचित हैं|

इस परिवेक्ष में उन्होंने ये खोज की कि जम्मू कश्मीर अपने आप में समस्या नहीं है अपितु वास्तविक विषय गलत व् असत्य जानकारी, जानकारी का अभाव या दुष्प्रचार है|

इस सोच के परिणाम स्वरुप उन्होंने जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर (JKSC) की स्थापना की और वह उनके अनुभवी और सक्षम मार्गदर्शन के अंतर्गत संचालित होता है। जेकेएससी अनुसंधान के उद्देश्य के लिए समर्पित है और जम्मू-कश्मीर राज्य के सभी पहलुओं पर नीति संबंधित अध्ययन में कार्यरत है।

JKSC जम्मू कश्मीर के ऐतिहासिक, कानूनी और सामाजिक आयामू का गहन अध्ययन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी रणनीतिक के परिणाम स्वरुप आज जम्मू कश्मीर के बारे में पूरे देश तथा विश्व में सही जानकारी का प्रसार हो रहा है|
श्री अरुण कुमार जी को जम्मू कश्मीर के बारे में विस्तृत सलाह या परामर्श के लिए बुलाया जाता है
1) भारत के साथ जम्मू और कश्मीर का एकीकरण, भारतीय संविधान तथा अनुच्छेद 370 तथा 35A
2)पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर
चीन अधिकृत जम्मू कश्मीर
मीरपुर, मुजफ्फराबाद और पुंछ जिले के इलाके।
गिलगित-बाल्टिस्तान
अक्साई चिन
शाकसगाम घाटी
3) जम्मू और कश्मीर में शरणार्थी और विस्थापित व्यक्ति
4)जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित लोग तथा उनका पुनर्वास
5) जम्मू और कश्मीर में व्यापार के अवसरों की खोज में सहायता।

 

‘Reorganisation of Article 370’

Event Gallery